सनी देओल की ‘गबरू’ फिर पोस्टपोन, अब कब होगी रिलीज? बड़ा अपडेट सामने आया

सनी देओल की ‘गबरू’ फिर पोस्टपोन, अब कब होगी रिलीज? बड़ा अपडेट सामने आया

सनी देओल के खाते में इस वक्त कई सारी फिल्में हैं, जिनसे वो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले हैं. इन्हीं में से एक ‘गबरू’ भी.सनी देओल की अपकमिंग मूवी ‘गबरू’ को लेकर बहुत चर्चा हो रही है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज के लिए तैयार है. लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर आई है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है. सनी देओल की ‘गबरू’ एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है. इससे पहले भी ये फिल्म एक बार पोस्टपोन हो गई थी, जिसके बाद इसकी नई रिलीज डेट मेकर्स ने रिवील की थी. अब दोबारा इसके पोस्टपोन होने सो सनी देओल के फैंस को झटका लगा है.

‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस के बाद सनी देओल ‘गबरू’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है. इस फिल्म की रिलीज डेट 8 मई तय की गई थी लेकिन अब खबर है कि सनी देओल की ‘गबरू’ के लिए फैंस को और इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट दूसरी बार आगे बढ़ा दी गई है. आइए जानते हैं कि अब ‘गबरू’ कब रिलीज होगी.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

फिर पोस्टपोन हुई ‘गबरू’

सनी देओल की आने वाली इमोशनल ड्राम फिल्म ‘गबरू’ दूसरी बार पोस्टपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने वाली थी, फिर इसे 8 मई के लिए शेड्यूल किया गया. लेकिन अब ये फिल्म 8 मई को भी रिलीज नहीं होगी. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक,’गबरू’ की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया है और अब ये 8 मई को रिलीज नहीं होगी. मेकर्स ने अभी तक इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. अब सनी देओल की ‘गबरू’ कब रिलीज होगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

सनी देओल की गबरू कास्ट

‘गबरू’ एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे. शशांक उदापुरकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को एक इमोशनल और कंटेंट-ड्रिवेन कहानी बताया जा रहा है. ऐसी भी चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान खान का एक स्पेशल कैमियो रोल भी होगा. इस फिल्म में सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी भी नजर आएंगी. इस प्रोजेक्ट से रकुल प्रीत सिंह भी जुड़ी हुई हैं. विशाल राणा और ओम छंगानी ने PVR पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में देओल के किरदार को अब तक के उनके सबसे इमोशनल किरदारों में से एक बताया जा रहा है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments