विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके

विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप 1 डायबिटीज बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एकम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय तीन सत्रों में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और मितानिन प्रशिक्षक शामिल हुए।

 अक्षय तिवारी ने बताया की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को टाइप डायबिटीज के प्रभाव लक्षणों की शीघ्र पहचान समयानुकूल उपचार एवं समग्र प्रबंधन के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे समुदाय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित कर सकें।प्रशिक्षण के दौरान टाइप 1 डायबिटीज की पहचान उपचार एवं प्रबंधन,परामर्श काउंसलिंग एवं रोगी सहायता समूहों की भूमिका, समुदाय आधारित जागरूकता रणनीतियाँ, मानसिक स्वास्थ्य एवं पारिवारिक सहयोग का महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों एवं अनुभव साझा करते हुए विषय की गहन समझ विकसित की, जिससे भविष्य में रोगियों की बेहतर देखभाल की जा सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार तूरे ने इस पहल को बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम बताया।प्रशिक्षण का संचालन यूनिसेफ की टीम द्वारा स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ० गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह प्रशिक्षण बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों के उपचार और देखभाल की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर डॉ. हर्षित तुवानी (जिला नोडल अधिकारी एनसीडी) जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, सुश्री आकांक्षा लिखार (जिला सलाहकार), गौरव सोनी (जेएसए) शामिल रहे ।

टाइप 1 डायबिटीज के लक्षण
टाइप 1 डायबिटीज के लक्षणों में प्रमुख रूप से बार बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, बार बार भूख लगना, अचानक वजन कम होना, कमजोरी और थकान, धुंधला दिखना, घाव देर से भरना, बच्चों में चिड़चिड़ापन या व्यवहार में बदलाव हैं। शुरुआत में ये लक्षण तेजी से दिखाई देते हैं।

टाइप 1 डायबिटीज के रोकथाम के उपाय
टाइप 1 डायबिटीज के रोकथाम के लिए
संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखें, मीठे पेय से बचें, नियमित जांच के साथ बच्चों में स्वस्थ आदतें विकसित करें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments