किसानों के लिए गाइड: कब, कहां और कैसे करें अदरक की खेती, मिलेगा ज्यादा मुनाफा

किसानों के लिए गाइड: कब, कहां और कैसे करें अदरक की खेती, मिलेगा ज्यादा मुनाफा

 किसान भाई पारंपरिक फसलों की बजाय अदरक की खेती अपनाकर बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. दोमट और हल्की दोमट मिट्टी अदरक के लिए उपयुक्त मानी जाती है. अप्रैल-मई में बुवाई करके दिसंबर-जनवरी तक फसल तैयार हो जाती है. एक हेक्टेयर में करीब 20-25 टन उत्पादन मिलता है. गन्ने के साथ सहफसली के रूप में भी अदरक उगाकर किसान अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. कम पानी और उचित जैविक खाद से गुणवत्ता बढ़ती है. बाजार में अच्छी कीमत मिलती है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बाग में भी कर सकते हैं खेती

मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता बताते हैं कि अदरक की खेती मई-जून के महीने में की जा सकती है. ऐसे बाग जिसमें 50 परसेंट तक धूप आती हो, वहां भी इसकी खेती की जा सकती है. किसान मई के महीने में अदरक उगा सकते हैं. इस फसल को उगाने के लिए 30 सेंटीमीटर और 20 सेंटीमीटर लाइन से लाइन की दूरी रखनी होती है. पौधे से पौधे की दूरी 20 सेमी रखें. इसमें राइजन की आवश्यकता होती है. राइजन बीज का काम करते हैं. 1500 से 2000 राइजन पर्याप्त हैं.

डबल मुनाफा

अदरक की फसल 7 से 8 महीने की होती है. इसे शेड में भी लगा सकते हैं और बिना शेड के भी लगा सकते हैं. इस खेती को सहफसली में भी आसानी से कर सकते हैं. जैसे गन्ने के साथ या फिर किसी बाग में हम अदरक को आसानी से उगा सकते हैं. इससे किसानों को डबल मुनाफा मिलेगा. इसे किसी दूसरी फसल के साथ उगाना ज्यादा फायदेमंद है.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments