आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल: BJP महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोला

आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल: BJP महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोला

बस्तर :  जगदलपुर में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है और कोतवाली थाना पहुंचकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में जारी सियासी बयानबाजी के बीच अब बस्तर में भी बयान का विवाद सड़कों से थाने तक पहुंच गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

महिलाओं के सम्मान पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : भाजपा

भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कोतवाली थाना पहुंचकर कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत सौंपी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं के सम्मान पर टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिलाओं से जुड़े अपराध पर चुप क्यों हैं भाजपाई : सुशील मौर्य

वहीं इस मामले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पलटवार करते हुए भाजपा महिला मोर्चा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और बस्तर में महिलाओं से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन महिला मोर्चा ऐसे मुद्दों पर चुप रहता है। उन्होंने इसे विपक्ष की भूमिका निभाने का हिस्सा बताया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments