शबरी नदी तट पर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की तैयारी ,कलेक्टर अमित कुमार ने किया निरीक्षण

शबरी नदी तट पर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की तैयारी ,कलेक्टर अमित कुमार ने किया निरीक्षण

सुकमा : जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर अमित कुमार रविवार को चिक्कलगुड़ा पहुंचे। इस अवसर पर डीएफओ  अक्षय भोंसले भी उनके साथ उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने शबरी नदी के किनारे स्थित पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और स्थल को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां घूमने आए स्थानीय पर्यटकों से संवाद किया और उनसे क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव भी लिए। पर्यटकों ने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी राय साझा की। कलेक्टर ने कहा कि शबरी नदी तट को पर्यटन के दृष्टिकोण से और अधिक विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments