शाम का समय है खास: ये 3 आदतें ला सकती हैं धन और सुख

शाम का समय है खास: ये 3 आदतें ला सकती हैं धन और सुख

हिंदू धर्म में शाम का समय यानी गोधूली वेला को मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है। यह वह समय है, जब लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर आप इस समय में कुछ खास काम करते हैं, तो इससे आपको धन की देवी की कृपा मिलती है। साथ ही यह भी जानेंगे कि गोधूलि बेला में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए, वरना घर की सुख-समृद्धि छिन सकती है।

जरूर करें ये काम

शाम के समय पूजा के दौरान घर के मंदिर में कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जप करें। यदि संभव हो तो पूजा के बाद शंख बजाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

शाम के समय अगर आप रोजाना इस विधि से पूजा करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही कपूर जलाने से वातावरण में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जिससे ग्रह-क्लेश की स्थिति में राहत मिलती है और माहौल शांत बना रहता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इन स्थानों पर जलाएं दीपक
शाम के समय घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। इस समय आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला सकते हैं। दीपक को इस तरह जलाना चाहिए कि घर से निकलते समय वह आपके दाहिनी ओर हो और दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर हो। इसके साथ ही शाम के समय तुलसी के के पास घी का दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना गया है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इसके साथ ही आप ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में शाम के समय रोजाना दीपक जलाकर भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सुख-शांति का महौल बना रहता है।

ध्यान रखें ये बातें
सूर्यास्त के समय कभी भी घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए, इस वक्त हमेशा घर में पर्याप्त रोशनी रखें।

इस दौरान घर की विशेषकर मुख्य द्वार की साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

साथ ही शाम के समय झाड़ू लगाने, सोने और कंघी करने से बचना चाहिए।

सूर्यास्त के समय किसी को उधार देने से भी बचना चाहिए। इन सभी कार्यों से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments