पिथौरा में अंडर-12 क्रिकेट ट्रायल: रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पिथौरा में अंडर-12 क्रिकेट ट्रायल: रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पिथौरा : पिथौरा पीसीए के तत्वाधान में अंडर-12 ट्रायल क्रिकेट मैच का सफल आयोजन स्थानीय मिनी स्टेडियम में संपन्न हुआ। टीम पीसीए ‘ए’ एवं पीसीए ‘बी’ के बीच सुबह के सत्र में 15 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।मैच के दौरान बल्लेबाजों ने शानदार शॉट्स लगाए, वहीं गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। फील्डिंग में भी खिलाड़ियों की चुस्ती और तत्परता सराहनीय रही।

इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए तन्मय निषाद को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। उन्हें पिथौरा क्रिकेट एकेडमी के संयोजक मनमीत सिंह छाबड़ा के हाथों ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों का उनका उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर संयोजक मनमीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि पिथौरा क्रिकेट एकेडमी (पीसीए) का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही मंच और मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

एकेडमी के कोच सुनील यादव के कुशल प्रशिक्षण में खिलाड़ी खेल की बारीकियों को सीखते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों उपस्थिति रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments