वार्ड 17 में विकास की नई पहल: 5.90 लाख से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

वार्ड 17 में विकास की नई पहल: 5.90 लाख से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

अरुण शर्मा संवाददाता  किरंदुल : नगर के वार्ड क्रमांक 17 में बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। करीब 5.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह नाली पार्षद ए. अनिल के निवास के पीछे से रेलवे वेलकम गेट तक लगभग 100 मीटर की लंबाई में निर्मित की जाएगी। इस कार्य से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।भूमि पूजन कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष के कर-कमलों द्वारा पूरे विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पार्षद ए. अनिल, लीना सोनी, गायत्री साहू, अनील कुमार, राजस्व निरीक्षक मनराखन ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। नाली निर्माण से न केवल जलभराव की समस्या खत्म होगी, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।वहीं पार्षद ए. अनिल ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में अन्य आवश्यक कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इसी तरह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments