उद्घाटन से पहले ही चर्चा में “I ❤️ KIRANDUL”, एन एम डी सी लिमिटेड की पहल से बढ़ी उत्सुकता

उद्घाटन से पहले ही चर्चा में “I ❤️ KIRANDUL”, एन एम डी सी लिमिटेड की पहल से बढ़ी उत्सुकता

अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल : लोह नगरी किरंदुल में स्थापित किया गया “I ❤️ KIRANDUL” साइनबोर्ड उद्घाटन से पहले ही लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। एलएमडीसी लिमिटेड द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण के तहत लगाए गए इस साइनबोर्ड को देखने के लिए स्थानीय लोग लगातार पहुंच रहे हैं।हालांकि इसका औपचारिक उद्घाटन अभी नहीं हुआ है, लेकिन रात के समय इसकी आकर्षक लाइटिंग और डिजाइन लोगों को खासा पसंद आ रही है। युवाओं के बीच यह स्थान पहले ही सेल्फी पॉइंट के रूप में लोकप्रिय हो चुका है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की पहल से किरंदुल की पहचान और मजबूत होगी। वहीं, लोग अब इसके भव्य उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि एन एम डी सी लिमिटेड शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार काम कर रही है, और यह साइनबोर्ड उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उद्घाटन से पहले ही “I ❤️ KIRANDUL” ने शहर में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। आने वाले समय में इसका आधिकारिक उद्घाटन इस उत्साह को और भी बढ़ाने वाला साबित होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments