अलर्ट के बाद सच्चाई सामने आई, जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह

अलर्ट के बाद सच्चाई सामने आई, जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह

जशपुर : जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर अफवाह निकली है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने निरीक्षण किया, जहां प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रख रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

विमान हादसा को लेकर प्रशासन ने बताया कि जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर को नजदीक से उड़ते देख लोगों को लगा कि हेलीकाप्टर या फिर कोई विमान क्रैश हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। जंगल में लगी आग की वजह से लोगों को अंदेशा हुआ। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments