जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे आवेदकों ने सुनाईं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे आवेदकों ने सुनाईं अपनी समस्याएं,कलेक्टर ने आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

रायगढ़, 20 अप्रैल 2026 : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

जनदर्शन कार्यक्रम में आज शहर के खिलाड़ियों ने नटवर स्कूल मैदान में लगे स्वदेशी मेले को हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों का कहना है कि यह मैदान शहर का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है, जहां नियमित रूप से बच्चों के विभिन्न खेल आयोजित होते हैं। 45 दिनों तक मेले के आयोजन से बच्चों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान रायगढ़ निवासी मंगतुराम चौहान ने पेंशन दिलाए जाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में वर्ष 1977 से 2008 तक कार्यरत रहे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद आज तक उनका पेंशन प्रकरण तैयार नहीं किया गया है, जिससे उन्हें जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

 ग्राम एकताल की निवासी जशोदा बाई झारा ने पिछले 7 से 8 महीनों से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए उनका पुराना कार्ड जमा कर लिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें राशन नहीं मिल पाया है, जिससे उनके परिवार को भारी परेशानी हो रही है। जामगांव के आशाराम रावत ने नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी 2 वर्षीय पुत्री के लिए दो-तीन महीने पहले आवेदन किया था, लेकिन अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जनदर्शन में पहुंचे अन्य लोगों ने भी राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments