महासमुंद में शराब तस्करी का खुलासा, बाइक सवार युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

महासमुंद में शराब तस्करी का खुलासा, बाइक सवार युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

महासमुंद : महासमुंद पुलिस ने 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर तुमगांव शराब भट्ठी से अधिक मात्रा में शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति तुमगांव शराब भट्ठी से अधिक मात्रा में शराब लेकर हिरो स्पलेंडर मोटर सायकल से बेमचा की ओर आ रहा है. सूचना पर पुलिस ने ग्राम बेमचा तुमगांव रोड पहुंचकर कुछ देर इंतजार किया. जहाँ पुलिस ने एक व्यक्ति को मोटर सायकल हिरो स्पलेंडकर क्रं0 CG06HA3211 में आते पकड़ा.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उक्त व्यक्ति मोटर सायकल के टंकी के उपर नीला रंग का बैग रखा था, जिसे घेराबंदी कर रोकवाकर पुछताछ करने पर बैग में शराब रखना बताया. उक्त व्यक्ति ने अपना नाम गौतम साहू पिता परमानंद साहू उम्र 24 साल होना बताया, जो कि वार्ड नं0 14 भांठापारा भोरिंग तुमगांव का रहने वाला है.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे में रखे एक नीला रंग के बैग का तलाशी लेने पर बैग अंदर 18 पौवा देशी मशाला एवं 28 पौवा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक शीशी पौवा में 180-180 ML भरा हुआ कुल 8.280 लीटर शराब कीमती 4040 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल हीरो स्पलेंडर वाहन क्रं0 CG06HA3211 कीमती 10000 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments