पारंपरिक खेती छोड़ तोरई बनी मुनाफे का सौदा, किसान की आमदनी पहुंची लाखों तक

पारंपरिक खेती छोड़ तोरई बनी मुनाफे का सौदा, किसान की आमदनी पहुंची लाखों तक

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के वजीरगंज कस्बे के एक किसान ने परंपरागत खेती छोड़कर तोरई की खेती शुरू की और आज वह इससे लाखों रुपये की कमाई कर रहा है. यह किसान पहले गेहूं, धान और गन्ने जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करता था, लेकिन उसमें लागत ज्यादा और मुनाफा कम मिलता था. इसी वजह से उसने कुछ नया करने की सोची और सब्जी की खेती की ओर रुख किया. किसान ने तोरई की खेती के बारे में जानकारी जुटाई और फिर अपने खेत में इसकी शुरुआत की. शुरुआत में उसे थोड़ी मेहनत और नई तकनीकों को सीखने में समय लगा, लेकिन धीरे-धीरे उसे इसका फायदा दिखने लगा. तोरई की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है. यही कारण है कि किसान को अपनी मेहनत का अच्छा दाम मिलने लगा.बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान पवन कुमार मौर्य बताते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दिया और अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और इस समय लगभग 5 बीघा में तोरई की खेती कर रहे हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कहा से मिला आइडिया

पवन कुमार मौर्य बताते हैं कि पहले वह पारंपरिक खेती करते थे जिसमें लागत अधिक लगती थी और मुनाफा कम होता था. फिर उन्होंने बगल के किसान को देखा कि वह तोरई की खेती कर रहे हैं. फिर उन्होंने उस किसान से पूछा और उसके बाद काफी रिसर्च की. फिर तोरई की खेती की शुरुआत की, पहले थोड़े खेत में तोरई की खेती की उसमें अच्छा लाभ मिला और इस समय लगभग 1 एकड़ में कर रहे हैं. पवन कुमार मौर्य बताते हैं कि तोरई की खेती में खास बात यह है कि इसमें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और देखभाल भी आसान होती है.

उन्होंने बताया कि हम अपने खेत में जैविक खाद का उपयोग करते है, जिससे फसल की गुणवत्ता अच्छी रहती है और बाजार में बेहतर कीमत मिलती है. इसके अलावा, समय-समय पर सिंचाई और खरपतवार की सफाई करने से उत्पादन भी बढ़ता है. मौर्य बताते हैं कि हम अपने तोरई की सप्लाई वजीरगंज मंडी में करते हैं. एक एकड़ तोरई के खेत में लागत लगभग 20 से 25 हजार रुपए की लगी है. पवन कुमार मौर्य बताते हैं कि तोरई की खेती से तीन से चार महीने में लगभग 50 से 60 हजार रुपए की इनकम हो जाती है, अगर फसल अच्छी रहे और मार्केट का रेट अच्छा रहे तो इनकम और बढ़ जाती है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments