पासवर्ड से स्टार्ट होगा ये स्कूटर, Kinetic DX+ में मिलेंगे शानदार फीचर्स और रेंज

पासवर्ड से स्टार्ट होगा ये स्कूटर, Kinetic DX+ में मिलेंगे शानदार फीचर्स और रेंज

 काइनेटिक के स्कूटर 1980 और 1980 के दशक में काफी पॉपुलर थे और ये बिना गियर वाले फर्स्ट जेनरेशन स्कूटर थे, लेकिन वर्ष 1998 के पास काइनेटिक इंजीनियरिंग और होंडा मोटर्स के जॉइंट वेंचर समाप्त होने और 21वीं सदी के शुरू होते ही होंडा एक्टिवा जैसे स्कूटर के आने के बाद काइनेटिक स्कूटर का अस्तित्व खो गया।लेकिन साल 2025 में काइनेटिक डीएक्स की इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी हुई और डीएक्स प्लस मॉडल काफी पॉपुलर हो रहे हैं, जिनमें 100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज और 8.8 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेत काफी सारी खूबियां हैं।

 भारतीय बाजार में मिड रेंज में लगभग हर पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं, जिनमें टीवीएस ऑर्बिटर, बजाज चेतक, एथर रिज्ता, हीरो विडा वीएक्स2 प्लस और ओला एस1 एक्स के साथ ही एम्पीयर नेक्सस जैसे मॉडल हैं। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा मॉडल भी है, जो एक समय में आइकॉनिक हुआ करता था और इसे देश का पहला बिना गियर वाला स्कूटर कहा गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसका क्रेज युवाओं से लेकर महिलाओं तक में था। जी हां, इसका नाम था काइनेटिक डीएक्स और अब नए जमाने में इलेक्ट्रिक अवतार में इसकी वापसी है और अब इसका नाम काइनेटिक डीएक्स ईवी है। (Photos: Kinetic EV instagram)आइकॉनिक DX मॉडल  

बीते साल काइनेटिक ईवी ने अपने आइकॉनिक DX मॉडल की इलेक्ट्रिक अवतार में वापस कराई और रेट्रो-डिजाइन वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। यह स्कूटर देखने में आकर्षक तो है ही, साथ ही इसके फीचर्स भी अच्छे हैं। 100 किलोमीटर से ज्यादा की सिंगल चार्ज रेंज वाले काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी की आज हम आपको कीमत और खासियत समेत सारी जानकारी बताने जा रहे हैं।

लुक और डिजाइन

काइनेटिक ईवी ने जब अपने आइकॉनिक डीएक्स मॉडल की वापसी की घोषणा की तो लोगों के जेहन में सबसे पहले यही बात आई कि यह स्कूटर देखने में कैसा होगा और सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कंपनी ने इसके रेट्रो-डिजाइन को काफी हद तक बरकरार रखने के साथ ही कुछ ऐसे एलिमेंट्स जोड़ दिए, जो इसे सोने पर सुहागा बनाते हैं। काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी में फ्लैट मेटल बॉडी पैनल्स दिखते हैं, जो कि मजबूत लगते हैं। इसमें पुराने लुक के साथ मॉडर्न ए‌लईडी हेडलैंप और इंटीग्रेटेड एंबर कलर टर्न इंडिकेटर्स और काइनेटिक ब्रैंडिंग वाली टेललाइट दिखती है। बाद बाकी इसमें 3-स्पोक अलॉय व्हील्स, चौड़ा और फ्लैट फ्लोरबोर्ड और पीलियन के लिए ईजी फ्लिप फुटरेस्ट मिलते हैं।

पासवर्ड से स्टार्ट होने वाला स्कूटर

काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी देखने में भले रेट्रो-डिजाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हो, लेकिन इसकी खूबियां काफी आधुनिक है। यह टेक-फीचर लोडेड स्कूटर है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और म्यूजिक प्लेबैक के लिए इनबिल्ट स्पीकर्स के साथ 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है। डिस्प्ले पर सारी जरूरी जानकारियां मिलती है, जिससे राइडर को काफी आसानी होती है। काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी के साथ सबसे खास बात यह है कि इसमें डिस्प्ले के नीचे एक एक छोटा सा 'ईजी की' नाम से कीबोर्ड दिया गया है और इसमें ऑन बटन प्रेस करने के बाद आपको इसे स्टार्ट करने के लिए 4 डिजिट का पासवर्ड डालना होता है। यह एक ऐसा फीचर है, जिसे सेफ्टी के साथ ही यूनिकनेस के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है।

काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी में ऐप सपोर्ट भी दिया गया है और आप काइनेटिक कनेक्ट ऐप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर काफी सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जो कि फीचर एक्सेस करने के साथ ही सुरक्षा के लिए हैं। इसमें ऐप से रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इसमें My Kiney वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी है, जो कि नैविगेशन और अलर्ट की सुविधा देता है। बाद बाकी काइनेटिक एनर्जी के इस स्कूटर में हिल स्टार्ट असिस्ट और रिवर्स मोड के साथ ही क्रूज कंट्रोस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।


कितना प्रैक्टिकल है यह स्कूटर

अब बात आती है प्रैक्टिकैलिटी की तो काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी एक प्रैक्टिकल स्कूटर है। एक तो इसमें आपको ऑन-बोर्ड चार्जर मिल जाता है, जिसके केबल की लंबाई 3 मीटर है। यह केबल स्कूटर के सामने वाले हिस्से में एक फ्लैप के पीछे छिपी रहती है और काम होने पर आसानी से बाहर खींची जा सकती है। इसमें 16 एम्पीयर का 3-पिन प्लग दिया गया है, जिसे आप किसी भी नॉर्मल सॉकेट में लगाकर चार्ज कर सकते हैं। चार्जर स्कूटर के अंदर ही फिक्स होने के कारण आपको 37 लीटर का बंपर बूट स्पेस मिल जाता है, जिसमें एक फुल फेस और एक हाफ फेस हेलमेट रख सकते हैं। इसमें सामान रखने के लिए एक चौड़ा और फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी दिया गया है। साथ ही आप सिर्फ एक बटन दबाकर स्कूटर की पिछली सीट पर बैठने वाले के लिए रिट्रैक्टेबल फुटरेस्ट खोल सकते हैं।


काश, सीट हाइट ज्यादा होती

काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी के बेहतरीन लुक और तमाम धांसू फीचर्स के बीच एक ऐसी बात दिखती है, जो कि राइडिंग एक्सपीरियंस के लिहाज से खलती है और वो है इसकी सीट हाइट। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट हाइट 755 एमएम है और इस हाइट में महिलाओं और कम हाइट के लोगों को तो चलाने में सुविधा होती है, लेकिन जिन लोगों की हाइट 5.8 फीट या इससे ज्यादा है, उन्हें ज्यादा देर तक स्कूटर चलाने में परेशानी होने लगती है। दरअसल, फ्लोरबोर्ड भी ऊंचा है, ऐसे में लगातार आपको पैर मोड़कर फ्लोरबोर्ड पर रखना होता है और यह स्थिति एक समय के बाद दुष्कर हो जाती है। बाद बाकी इसकी सीट 714 एमएम लंबी है और इसमें दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं।

बैटरी-रेंज, पावर और परफॉर्मेंस

काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी में 2.6 kWh की एलएफपी बैटरी दी गई है और इसकी आईडीसी रेंज 116 किलोमीटर तक की है। इसमें रेंज, पावर और टर्बो जैसे 3 राइडिंग मोड मिलते है। रेंज मोड की टॉप स्पीड 50 kmph है और इससे आप 100 किलोमीटर तक की रियर वर्ल्ड रेंज हासिल कर सकते हैं। वहीं, पावर मोड में 75 kmph और टर्बो मोड में 90 kmph की टॉप स्पीड हासिल करते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक हब-माउंटेड बीएलडीसी मोटर लगा है, जो कि 6.41 बीएचपी की टॉर्क और 60 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

प्राइस, कलर ऑप्शन और राइवल्स

काइनेटिक डीएक्स ईवी को DX EV STD और DX EV Plus जैसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी एक्स शोरूम प्राइस क्रमश: 1,11,499 रुपये और 1,17,499 रुपये है। काइनेटिक डीएक्स प्लस ईवी को रेड, ब्लू, वाइट, सिल्वर और ब्लैक जैसे 5 आकर्षक कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला टीवीएस ऑर्बिटर और बजाज चेतक जैसे टॉप सेलिंग स्कूटर के साथ ही एथर रिज्ता, एम्पीयर नेक्सस और ओला एस1एक्स जैसे स्कूटर है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
नोस्टैल्जिया के साथ नए जमाने की बातें

काइनेटिक डीएक्स ईवी की वापसी एक तरह से नोस्टैल्जिया एक्सपीरियंस जैसा है। बिना गियर वाले पहले स्कूटर की ईजी हैंडलिंग और आरामदायक राइड का लंबे समय तक जादू चला था और अब अपने इलेक्ट्रिक अवतार में यह स्कूटर धीरे-धीरे मार्केट में नई पहचान बना रहा है। नए अवतार में इस स्कूटर को देखना बहुत से लोगों के लिए एक अलग एहसास है, लेकिन सेल्स चार्ट में यह कितना असरदार रहता है, आने वाले समय में पता चलेगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments