बारात जा रही पिकअप पेड़ से टकराई: एक की मौत, दो गंभीर… खुशियां मातम में बदलीं

बारात जा रही पिकअप पेड़ से टकराई: एक की मौत, दो गंभीर… खुशियां मातम में बदलीं

बलरामपुर : वाड्रफनगर के अजगरा नाले के पास पिकअप पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप से छत्तीसगढ़ के इंजानी गांव से उत्तरप्रदेश के म्योरपुर बारात जा रहे थे। पिकअप में कुल 7 लोग सवार थे। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

बता दें कि हर साल शादी के सीजन में मालवाहक गाड़ियों का उपयोग किया जाता है। लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से आए दिन हादसे हो रहे और लोगों की जानें जा रही है। बड़ी सवाल यह है कि आखिर कब मालवाहक वाहनों में बारात ले जाने का सिलसिला रुकेगा। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments