छिंदनार में उत्साह का माहौल: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन

छिंदनार में उत्साह का माहौल: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन

दंतेवाड़ा : कभी नक्सलवाद की छाया में रहा दंतेवाड़ा अब खेल और विकास की नई पहचान बना रहा है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल 2026 को अपने परिवार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ इंद्रावती नदी के किनारे बसे खूबसूरत आदिवासी गांव छिंदनार पहुंच रहे हैं।गांव पूरी तरह सज चुका है। उत्साह, उम्मीद और सपनों से भरा यह दौरा दंतेवाड़ा के भविष्य के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी चैम्पियन संस्था के सहयोग से छिंदनार में विकसित किया गया मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड तैयार है। इस भव्य खेल मैदान में एक ही जगह खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट और एक्सरसाइज जोन समेत कुल 16 खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह मैदान स्थानीय बच्चों को नई दिशा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा माध्यम बनेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कार्यक्रम की रूपरेखा:
सचिन तेंदुलकर सबसे पहले छिंदनार के मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे।
बच्चों के साथ समय बिताएंगे और पूरे परिसर का निरीक्षण करेंगे।इसके बाद गीदम के पास पनेड़ा ग्राउंड का लोकार्पण।दिन के अंत में जावंगा एजुकेशन सिटी के ऑडिटोरियम में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।यह दौरा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दंतेवाड़ा में सकारात्मक बदलाव की मिसाल है। जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब बल्ले की आवाज और बच्चों की हंसी-खुशी गूंजेगी।दंतेवाड़ा अब खेल के मैदानों से नई कहानी लिख रहा है—विकास, प्रेरणा और उम्मीद की कहानी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments