नई दिल्ली: Toyota Kirloskar Motor ने अपनी SUV Urban Cruiser Hyryder की कीमतों में बदलाव किया है और ये नई कीमतें तुरंत लागू हो गई हैं। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कार की कीमतों में 5,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके सबसे सस्ते मॉडल E 1.5 Petrol MT की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में मिल रही है।इसी तरह कार के सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत भी पहले जितनी ही यानी 20.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) बनी हुई है।
किन वेरिएंट्स के दाम बढ़े?
Toyota ने अपनी इस SUV के कुछ खास वेरिएंट की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। ये मॉडल्स, E 1.5 MT, S 1.5 MT, S 1.5 AT, S 1.5 CNG MT और G 1.5 CNG MT, पुरानी कीमत पर मिलते रहेंगे। इसके अलावा हाइब्रिड मॉडल्स V Hybrid e-CVT और V Hybrid e-CVT की कीमत भी पहले वाली ही रहेगी। इन मॉडल्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इंजन और पावर
Toyota ने हाइराइडर के इंजन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। यह इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल-माइल्ड हाइब्रिड, 1.5 लीटर पेट्रोल-CNG कॉम्बो, पावरफुल स्ट्रॉंग हाइब्रिड और AWD के साथ माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ये इंजन मैनुअल, ऑटोमैटिक और e-CVT ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
हाइब्रिड इंजन की ताकत और माइलेज
इसका पेट्रोल इंजन 92hp की पावर और 122nm का टॉर्क पैदा करता है। यह eCVT गियरबॉक्स के साथ आता है। इस इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी जुड़ी है जो 79hp की पावर और 141nm का टॉर्क जनरेट करती है। इंजन और मोटर मिलकर गाड़ी को 144hp की पावर देते हैं। इसमें 177.6V की लिथियम-आयन बैटरी लगी है। Toyota का दावा है कि यह हाइब्रिड सिस्टम 27.97 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देता है।


Comments