खरगे के विवादित बोल, बीजेपी का पलटवार—EC में शिकायत दर्ज

खरगे के विवादित बोल, बीजेपी का पलटवार—EC में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के खिलाफ जो विवादित बयान दिया, उस पर बीजेपी एक्शन मोड में है। बीजेपी खरगे के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है और शिकायत दर्ज करवाई है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने बताया, "हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ उनके उस चौंकाने वाले और शर्मनाक बयान के लिए कड़ी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “आतंकवादी” कहा है। यह सिर्फ अपमानजनक ही नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक हमला है। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। तत्काल कार्रवाई अनिवार्य है।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या विवादित बयान दिया था?

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, "ये लोग (AIADMK) मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं। वो समानता में विश्वास नहीं करते। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। और इन लोगों का उनके साथ जुड़ना, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।"

खरगे के इस बयान के बाद बीजेपी ने काफी नाराजगी जताई थी। खरगे के बयान पर तमिलनाडु चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था, "मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीच हरकत पर उतर आए हैं कि वे भारत की जनता द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी और एमके स्टालिन को प्रधानमंत्री और उन्हें वोट देकर सत्ता में लाने वाली भारत की जनता के इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस और डीएमके ने इस बयान से 140 करोड़ भारतीयों को, जिनमें हमारे 8 करोड़ तमिल भाई-बहन भी शामिल हैं, अपमानित किया है।"

खरगे ने दी सफाई

खरगे के बयान के बाद जब विवाद बढ़ गया को खरगे ने अपनी सफाई भी दी और कहा, "क्योंकि भाजपा सरकार राजनीतिक दलों और खासकर उम्मीदवारों को डरा रही है। वे सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका दुरुपयोग कर रहे हैं। वे लोगों में डर पैदा कर रहे हैं ताकि उन्हें लगे कि सरकार विपक्षी दलों को भी निशाना बनाने के लिए काफी शक्तिशाली है। इसी संदर्भ में मैंने यह बात कही थी। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (PM मोदी) आतंकवादी हैं। मैंने कहा था कि वह और उनकी सरकार इन संस्थाओं का इस्तेमाल करके लोगों को डरा रहे हैं। मेरा यही मतलब था।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments