कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर दिया गया जोर

कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर दिया गया जोर

रायगढ़: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए कार्यालय एवं रेडक्रॉस मेडिकल आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों के समक्ष पारदर्शिता के साथ रखा गया।बैठक में रेडक्रॉस के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मानवीय सेवा से जुड़ सकें। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं औद्योगिक क्षेत्रों में आपात स्थितियों से निपटने के लिए वाहन चालकों तथा खदानों में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जूनियर यूथ रेडक्रॉस के तहत जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शत-प्रतिशत नवीनीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी 8 मई को वार्षिक साधारण सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में जनहित से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई।इसके अलावा मेडिकल स्टोर के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों के मानदेय में सुधार करते हुए नवीन कलेक्टर दर लागू करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वृद्धाश्रम भवन के एक्सिस ऑडिट हेतु कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को शीघ्र प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वाइस चेयरमैन संतोष टिंबरेवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ. भानु प्रताप पटेल, डॉ एच.एस.उराँव प्रभारी अधिकारी, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रेम नारायण मौर्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments