गर्मी में बिजली और जलापूर्ति को लेकर कलेक्टर ने विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के दिए निर्देश

गर्मी में बिजली और जलापूर्ति को लेकर कलेक्टर ने विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के दिए निर्देश

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज की  विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालन अभियंता पीएचई से कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण इलाकों में हैंड पंप के रख रखाव और मरम्मत पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। जहां से शिकायत आती है तत्काल सुधार किया जाए। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी न हो। उन्होंने नगरीय निकायों में भी जलापूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता के साथ काम करने के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार विद्युत आपूर्ति को लेकर कलेक्टर ने कहा कि गर्मियों में बिजली की खपत और लोड बढ़ता है। जिससे कई बार आपूर्ति प्रभावित होती है। इसे देखते हुए विभाग पूरे अलर्ट मोड में काम करे। ताकि कहीं सप्लाई प्रभावित होती है तो यथाशीघ्र आपूर्ति बहाल की जा सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के काम काज की समीक्षा करते हुए आयुष्मान भारत के तहत शेष लक्ष्य की जल्द पूर्ति के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के लिए शासन के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार जिले में आवेदनों की प्राप्ति और शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए। इस संबंध में गांवों मुनादी कराने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आवास निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, पीएम जनमन योजना के तहत चले रहे कार्यों की प्रगति के साथ ही जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसीज निर्माण कार्यों को पूरी तेजी से पूर्ण करने के लिए कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओं अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर  विनय पोयाम,  नरेन्द्र पैकरा, एसडीएम  सागर सिंह राज,  शिल्पा देवांगन सहित जिला स्तरीय अधिकारियों उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments