आज की हलचल : महिला आरक्षण पर बीजेपी का प्रदेशव्यापी महिला सम्मेलन आज से शुरू,सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक,पढ़े और भी खबरें

आज की हलचल : महिला आरक्षण पर बीजेपी का प्रदेशव्यापी महिला सम्मेलन आज से शुरू,सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक,पढ़े और भी खबरें

 रायपुर: राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। आगामी तीन महीनों तक किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा। सुशासन तिहार और जनगणना कार्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर सेवा में ब्रेक माना जाएगा।

महिला आरक्षण पर बीजेपी का प्रदेशव्यापी महिला सम्मेलन आज से शुरू

रायपुर। भाजपा पूरे प्रदेश में महिला सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। आज और शुक्रवार 24 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में महिला सम्मेलन होंगे। इसके बाद यह आयोजन मंडल स्तर तक किया जाएगा।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने को लेकर भाजपा विपक्ष पर लगातार निशाना साध रही है। वहीं 26 और 27 अप्रैल को भाजपा द्वारा विपक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

रायपुर में 25 दिन में 8000 घरों तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन

रायपुर। शहर में पीएनजी कनेक्शन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। आगामी 25 दिनों में 8000 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 700 रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं।

दूसरे चरण में 20 सोसायटियों के करीब 15 हजार घरों को कवर करने की योजना है। इसके लिए घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। 24 घंटे सर्विस और हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सस्ती और सुरक्षित गैस सुविधा से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, अमित जोगी की सजा पर फैसला संभव

रायपुर। अमित जोगी को जेल में रहना पड़ेगा या उन्हें राहत मिलेगी, इस पर आज अहम फैसला आने की संभावना है। जग्गी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है।

इस केस में अमित जोगी की दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाएगी। पहला मामला उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें CBI को अपील करने की अनुमति दी गई थी। वहीं दूसरी याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देती है, जिसमें अमित जोगी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि अमित जोगी को राहत मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना होगा।

लोक कलाकारों के लिए प्रोत्साहन योजना 2026: आवेदन शुरू, 15 मई अंतिम तिथि

रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत नृत्य-गीत, लोकनाट्य, वाद्य यंत्र वादन, शिल्प कला, छत्तीसगढ़ी पाक कला तथा पारंपरिक सौंदर्य से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

योजना के तहत चयनित कलाकारों को वित्तीय वर्ष में एक बार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आवेदन के लिए चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है। चयनित कलाकारों को 12 हजार से 24 हजार रुपए तक की वार्षिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments