रायगढ़ में वर्दी की साख पर सवाल: बेसुध हालत में मिले आरक्षक पर SSP की बड़ी कार्रवाई, निलंबित

रायगढ़ में वर्दी की साख पर सवाल: बेसुध हालत में मिले आरक्षक पर SSP की बड़ी कार्रवाई, निलंबित

रायगढ़ :सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ आरक्षक दिलेश चन्द्रा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह वर्दी की स्थिति में किसी सार्वजनिक स्थान पर बेसुध अवस्था में सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहा है।उक्त वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरक्षक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण करना पाए जाने पर आरक्षक क्रमांक 251 दिलेश चन्द्रा, थाना धरमजयगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है। वर्दी की गरिमा के विपरीत कोई भी आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments