गरियाबंद,छुरा :- नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से घटना स्थल ग्राम नवाडीह (साजापाली) पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी ग्राम नवाडीह (साजापाली) के घर में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0
जप्त सामग्री
1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।


Comments