कोरिया: जिले में किशोरी बालिकाओं को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है, जो सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अहम भूमिका निभाती है।
चंदन त्रिपाठी ने अभिभावकों और किशोरियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस टीके को लेकर फैल रही गलत जानकारियों से बचना जरूरी है और सभी पात्र बालिकाओं को समय पर टीकाकरण कराया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कलेक्टर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके प्रभावी परिणाम सामने आए हैं। यह टीका शरीर में संक्रमण के खिलाफ मजबूत प्रतिरक्षा विकसित करता है, जिससे आगे चलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले आम कैंसरों में से एक है और समय रहते टीकाकरण इसके जोखिम को काफी हद तक घटा सकता है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार के निर्देश पर यह अभियान सरकारी अस्पतालों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और इस निःशुल्क सुविधा का लाभ जरूर उठाएं।


Comments