किरंदुल वार्ड क्रमांक 18 में पानी टंकी निर्माण हेतु भूमि पूजन, वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान

किरंदुल वार्ड क्रमांक 18 में पानी टंकी निर्माण हेतु भूमि पूजन, वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान


किरंदुल: किरन्दुल पालिकाध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह द्वारा गुरुवार वार्ड नंबर 18 मिश्रा कैंप स्थित नवीन निर्माणाधीन अस्पताल के पास 50 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया।बता दें कि वार्ड नंबर 18 मिश्रा कैंप क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि यह पानी टंकी क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और वर्षों से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा।उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने की बात कही।पानी टंकी निर्माण के बाद क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी,जनप्रतिनिधि,पार्षदगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।यह परियोजना वार्ड 18 के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments