इंडियन प्रीमियर लीग 2026 पॉइंट्स टेबल: जीत के बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान, सबसे नीचे कौन?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 पॉइंट्स टेबल: जीत के बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान, सबसे नीचे कौन?

आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से मात दी और मौजूदा सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

इस मैच में मिली जीत के बाद आरआर की टीम ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, पंजाब किंग्स की टीम पहले स्थान पर 11 अंक के साथ पर मौजूद है। आइए देखते हैं कौन-सी टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है?

IPL 2026 Points Table: आरआर की टीम ने लगाई छलांग

दरअसल, आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर आरआर की टीम मौजूद है, जिन्होंने अपने 7 में से 5 मैच में जीत हासिल की है और उनका नेट रन रेट +0.790 का है। तीसरे पायदान पर आरसीबी की टीम 6 मैचों में से 4 मैच जीतकर मौजूद है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उनका नेट रन रेट +1.171 का है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर है और वो आरसीबी से इसलिए पीछे है, क्योंकि उनका नेट रन रेट +0.820 का है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांचवें स्थान पर है, जहां उन्होंने तीन मैच में जीत और तीन मैच में हार का सामना किया है। उनका नेट रन रेट -0.130 का है।

गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर है, जबकि सातवें पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम मौजूद है। सीएसके की टीम 8वें स्थान पर है, जबकि लखनऊ और कोलकाता की टीम 9वें और 10वें स्थान पर है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments