गहरी नींद के क्या हैं संकेत? कैसे पहचानें कि आपकी नींद पूरी और सही है

गहरी नींद के क्या हैं संकेत? कैसे पहचानें कि आपकी नींद पूरी और सही है

दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर रात में अच्छी नींद आ जाए तो आप सुबह एकदम फ्रेश फील करते हैं। नींद से हमारा शरीर और दिमाग दोनों रिपेयर होते हैं। आप कितनी देर और कितनी अच्छी नींद ले रहे हैं इसका सेहत पर बहुत असर पड़ता है। ऐसे में कई बार मन में सवाल उठता है कि क्या हम गहरी और साउंड स्लीप नींद ले रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए कैसी नींद होनी चाहिए और अच्छी नींद के क्या लक्षण होते हैं, जिससे हम अपनी स्लीप क्वालिटी का पता लगा सकें। आइये इन्हीं सवालों के जवाब डॉक्टर से जानते हैं?

अच्छी नींद क्या है?

शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी के मुताबिक, नींद का कोई एक पैमाना नहीं है। सोते समय आपका दिमाग कई चरणों में विशिष्ट गतिविधि पैटर्न से गुजरता है। जिसमें हल्की नींद, गहरी नींद और आरईएम नींद। नींद का मतलब दिमाग का बंद होना नहीं है। वास्तव में आरईएम नींद के दौरान आपका दिमाग हाई क्वालिटी लेवल पर एक्टिविटी करता है। स्लीप टेस्ट से पता चलता है कि आप नींद के हर फेज में कितना समय बिताते हैं। अच्छी नींद का मतलब है कि कुल नींद के समय का 20-25% गहरी नींद में और 20-25% आरईएम नींद में होना चाहिए, जो नींद के दो सबसे ज्यादा आरामदायक चरण हैं। आसान भाषा में कहें तो अच्छी नींद का मतलब है कि आप नींद के हर चरण से गुजरें और गहरी और आरईएम नींद में पर्याप्त समय बिताएं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कैसे पता करें कि अच्छी नींद ले रहे हैं?

अगर आप अपनी नींद को लेकर चिंतित रहते हैं और ये पता लगाना चाहते हैं कि आपको अच्छी नींद आती है या खराब नहीं लेते हैं। तो इसके लिए टेस्ट के अलावा कुछ लक्षण और सामान्य बातें हैं जिससे आप अपनी नींद की क्वालिटी का पता लगा सकते हैं।

अच्छी नींद के लक्षण

  1. अगर आपको बिस्तर पर जाने के 30 मिनट के अंदर नींद आ जाती है और आप पूरी रात सोते रहते हैं। अगर आप बाथरूम जाने के लिए या किसी अन्य कारण से जागते हैं, तो 20 मिनट के भीतर ही आपको फिर से नींद आ जाती है।

  2. आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते हुए जागते हैं। बिस्तर से उठने के बाद लगभग 30 मिनट तक सुस्ती महसूस होना और दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच ऊर्जा में थोड़ी कमी आना सामान्य है। लेकिन इसके अलावा दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा होती है।

  3. आप अलर्ट रहने के लिए कैफीन पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं रहते। सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन ठीक है, लेकिन जब आपको पर्याप्त नींद मिलती है, तो आपको ऐसा नहीं लगता कि आपको दिनभर काम के लिए चाय कॉफी पर निर्भर रहना पड़ता है।

  4. हर रोज आपको 7-9 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए। फिर भले ही आपको पर्याप्त समय अच्छी और तरोताज़ा करने वाली नींद न आए तो आपकी नींद खराब हो सकती है।

खराब नींद के लक्षण

  1. आप रात में कई बार जागते हैं और ऐसा महसूस होता कि दिमाग पूरी तरह से आराम नहीं कर पाया और दिन भर के विचार और भावनाएं आपके दिमाग में घूमती रहीं।

  2. जब आप पहली बार बिस्तर पर जाते हैं तो आपको सोने में 30 मिनट से अधिक समय लगता है और जब आप रात के बीच में जाग जाते हैं तो दोबारा सोने में 20 मिनट से अधिक समय लगता है।

  3. आप हांफते हुए या बहुत पसीना बहाते हुए जागते हैं।

  4. आप जागते ही थका हुआ महसूस करते हैं और दोबारा सोने के लिए उत्सुक रहते हैं। दिन के दौरान, आपको सतर्क रहने, ध्यान केंद्रित करने और चीजों को याद रखने में परेशानी होती है।

  5. आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होती है और दिनभर काम के लिए कैफीन पर निर्भर रहना पड़ता है।

  6. दिन में आपको कुछ सेकंड के लिए नींद के छोटे-छोटे दौर आते हैं और भूख ज्यादा लगती है। इसके अलावा फैट, चीनी और कैलोरी वाली चीजें खाने काम करता है।

  7. अगर 7-9 घंटे की नींद के बाद भी आपको ऐसा महसूस होता है तो समझ लें कि आपको पर्याप्त अच्छी नींद नहीं मिल रही है। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments