"आप गई टूट" एकता में फूट! बीजेपी के पाले में आप सांसद

"आप गई टूट" एकता में फूट! बीजेपी के पाले में आप सांसद

आम आदमी पार्टी में इस वक्त बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आम आदमी पार्टी से बगावत का ऐलान करते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने चार अन्य सांसदों के नाम भी बताए जिन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। इस तरह से आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी है। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिन सांसदों में आम आदमी पार्टी छोड़ी है, उनमें सभी पार्टी के बड़े नाम शामिल थे। 

संजय सिंह ने साधा निशाना

वहीं राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है। ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

संजय सिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है।"

भगवंत मान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "भाजपा ने पंजाब को धोखा दिया है। शरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस की पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी। भाजपा का पंजाब में कोई बेस नहीं है।"  भगवंत मान ने कहा, "जो सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं। उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा।"








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments