सूरजपुर में शर्मनाक घटना: चोरी के शक में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, 9 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में शर्मनाक घटना: चोरी के शक में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, 9 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर :  जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था, जहां चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने तालीबानी सजा दी थी। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी युवक रहमान ताज को पस्ता गांव बुलाया गया, जहां उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसका आधा सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, युवक को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान उसकी पत्नी को भी साथ में घुमाकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बताया जा रहा है कि इस दौरान पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। रामानुजनगर पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों का जुलूस निकालकर यह संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। इस तरह की अमानवीय हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिता बोले – झूठे आरोपों के आधार पर दी गई सजा

घटना के बाद मोहम्मद रहमान के पिता थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पिता का कहना है कि बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी गई, जो पूरी तरह गलत है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी की नीयत से गांव आने का शक था। ग्रामीणों ने उसे पहले देखा था, लेकिन वह भाग गया था। दूसरे दिन वह अपने परिजनों के साथ गांव लौटा, जिसके बाद यह घटना हुई। इधर, सरपंच पति ने सफाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों में गुस्सा था और उसी के चलते यह घटना हुई।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments