भारत का गौरव: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी को US में ‘हॉल ऑफ फेम’ में जगह

भारत का गौरव: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी को US में ‘हॉल ऑफ फेम’ में जगह

नई दिल्ली : भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका स्थित पेंसिल्वेनिया के आर्मी वार कालेज के अंतरराष्ट्रीय हाल आफ फेम में शामिल किया गया है। इससे वे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख बन गए हैं।

जनरल वीके सिंह और जनरल बिक्रम सिंह के बाद जनरल द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हाल आफ फेम में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुख हैं। सेना प्रमुख द्विवेदी अमेरिका के आर्मी वार कालेज के प्रतिष्ठित फेलो हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भारतीय सेना का पोस्ट

भारतीय सेना ने एक पोस्ट में कहा, "जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सीओएएस ने आर्मी वार कॉलेज (एडब्ल्यूसी), कार्लिस्ले बैरक्स, यूएसए का दौरा किया, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय हाल आफ फेम में शामिल किया गया। वह जनरल वीके सिंह और जनरल बिक्रम सिंह के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय सेना प्रमुख है।"

अमेरिका दौरे पर गए जनरल द्विवेदी ने नेतृत्व, पेशेवर सैन्य शिक्षा और विकसित हो रहे सुरक्षा गतिशीलता पर फैकल्टी और अंतरराष्ट्रीय छात्र अधिकारियों को संबोधित किया। इस कालेज के पूर्व छात्र जनरल द्विवेदी ने प्रमुख सुविधाओं का दौरा किया और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News