आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात कर दी है. अपनी रिलीज के 37वें दिन भी फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन 1.55 करोड़ के मुकाबले 3.2 प्रतिशत ज्यादा है. इस शानदार बढ़ोतरी के साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 1124.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, अगर भारत के ग्रॉस कलेक्शन 1345.66 करोड़ और विदेशों की कमाई 423 करोड़ को मिला दिया जाए, तो दुनिया भर में इस फिल्म ने अब तक कुल 1768.66 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
हर हफ्ते कितने पैसे आए:- फिल्म ने पहले ही हफ्ते में धुआंधार शुरुआत की थी और करीब 674 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में 263 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110 करोड़ रुपये की कमाई हुई. जैसे-जैसे समय बीता, कमाई थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन बंद नहीं हुई. छठे हफ्ते के शुक्रवार को भी फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अब मार्केट में ‘भूत बंगला’ जैसी नई फिल्में आ गई हैं, जिससे इसे थोड़ी टक्कर मिल रही है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
एक्टर ने क्या कहा:- जब इस इनाम के बारे में राकेश बेदी से पूछा गया, तो उन्होंने बड़े मजाकिया अंदाज में कहा,”कई लोग मुझे ये बता रहे हैं कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद 1 करोड़ रुपये मिला है. तो भैया वो कहां पड़ा है, किसके घर में रखा है, किसकी जेब में है, मुझे बता दो यार कहां किसी ने गाड़ के रखा है. बता दो ताकि मैं जाके ले लूं क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अभी तक नहीं आया है”. उन्होंने साफ कर दिया कि इनाम की खबरें सिर्फ अफवाह थीं.
फिल्म की स्टारकास्ट:- इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत जैसे कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी है. यही वजह है कि 37 दिन बीत जाने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और लगातार पैसे कमा रही है.


Comments