जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, उन्हें पता होगा कि माइग्रेन के दर्द को झेलना कितना ज्यादा मुश्किल होता है। अगर आप भी माइग्रेन के दर्द से नेचुरली राहत पाना चाहते हैं, तो आप इस घरेलू उपाय को आजमाकर देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू की पत्तियों में मौजूद तमाम पोषक तत्व माइग्रेन पेन को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर नींबू की पत्तियों को यूज किस तरह से किया जाना चाहिए...
इस्तेमाल करने का तरीका- नींबू की पत्तियों को बॉइल करके हर्बल टी की तरह कंज्यूम किया जा सकता है। अगर आपको हर्बल टी नहीं पीनी है, तो आप नींबू की पत्तियों को पीस लीजिए और फिर इसके पेस्ट को अपने माथे पर अप्लाई कर लीजिए। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लेमन लीफ ऑइल बनाकर यूज करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कैसे बनाएं तेल- नींबू की पत्तियों से तेल बनाने के लिए कढ़ाई में 200 मिली लीटर नारियल का तेल या सरसों का तेल या फिर तिल का तेल डालिए। इसके बाद आपको मिक्सर में एक गिलास पानी और 25 नींबू की पत्तियों को डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लेना है। अब आपको इस मिक्सचर को गर्म बेस ऑइल में मिक्स कर लेना है। आपको धीमी आंच पर इस तेल को तब तक पकने देना है, जब तक पानी पूरी तरह से उड़ न जाए। गैस बंद करके तेल को ठंडा होने दीजिए और फिर इसे किसी भी साफ और सूखी शीशी में भरकर रख लीजिए।
बेहद असरदार उपाय- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू की पत्तियों में लिनालूल और लाइमीन, ये दो कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो नर्वस सिस्टम को शांत कर माइग्रेन के दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज रात में सोने से पहले या फिर जब भी माइग्रेन का दर्द हो, तब नींबू की पत्तियों से बने तेल से अच्छी तरह से मसाज करनी है। तेल अप्लाई करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।


Comments