शादी की खुशियों में मातम: बेकाबू हाईवा ने छीनी 4 साल के मासूम की जिंदगी, मां गंभीर

शादी की खुशियों में मातम: बेकाबू हाईवा ने छीनी 4 साल के मासूम की जिंदगी, मां गंभीर

धरसीवां :  विधानसभा थाना क्षेत्र के दौंदेकला गांव में आज एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। वैवाहिक समारोह के दौरान एक अनियंत्रित हाईवा ने मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 4 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व उपसरपंच ढेलूराम वर्मा की पुत्री के विवाह समारोह में चूलमाटी की रस्म चल रही थी। इस दौरान महिलाएं पैदल जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने अचानक मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास स्थित उद्योगों के भारी वाहन गांव के रास्तों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments