टीम इंडिया को अगर ICC वर्ल्ड कप 2027 की ट्रॉफी जीतनी है, तो उसे शुभमन गिल नहीं... बल्कि हर हाल में एक अनुभवी कप्तान की जरूरत होगी. साल 2027 में ICC वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर महीने में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की धरती पर खेला जाएगा.भारत के पास 1983 और 2011 के बाद तीसरा ODI वर्ल्ड कप जीतने का मौका होगा. टीम इंडिया के पास 3 ऐसे दिग्गज क्रिकेटर हैं, जो ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 टूर्नामेंट में शुभमन गिल की जगह कप्तान बनने के दावेदार हैं.
1. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा यह अच्छी तरह से जानते हैं कि कैसे ICC ट्रॉफी को जिताया जाता है. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को ICC के दो बड़े खिताब जिताए हैं. कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जितवाई थी. भारत ने इसके बाद रोहित शर्मा की लीडरशिप में ही ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था. रोहित शर्मा जरा सा चूक गए नहीं तो वह भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी जिता देते. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था. रोहित शर्मा को अनुभव है कि भारत को कैसे 2027 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर ट्रॉफी जितवानी है. रोहित शर्मा अगर 2027 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते हैं, तो इससे टीम इंडिया को बड़ा फायदा मिल सकता है. वह एक चतुर रणनीतिकार और अनुभवी क्रिकेटर हैं, जो भारत को 2027 वर्ल्ड कप का खिताब जिता सकते हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
2. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ICC वर्ल्ड कप 2027 टूर्नामेंट में भारत के कप्तान बनने के बड़े दावेदार हैं. कप्तानी मिलने पर श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की किस्मत भी बदल सकते हैं. टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर जैसे बेखौफ बल्लेबाज और स्मार्ट कप्तान की जरूरत है. श्रेयस अय्यर अपनी बल्लेबाजी की तरह अपनी कप्तानी में भी आक्रामकता लाएंगे, जिससे टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा होगा. श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2024 की ट्रॉफी जिता चुके हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम में रनर-अप रही थी. IPL 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपना दबदबा बरकरार रखा है. पंजाब किंग्स (PBKS) 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है.
3. केएल राहुल
केएल राहुल ICC वर्ल्ड कप 2027 टूर्नामेंट में भारत के कप्तान बनने के बड़े दावेदार हैं. केएल राहुल बेहतरीन विकेटकीपर और एक शानदार बल्लेबाज हैं. DRS के मोर्चों पर भी केएल राहुल का कोई सानी नहीं है. अतीत में कई वनडे इंटरनेशनल मैचों के दौरान भी केएल राहुल ने DRS के फैसलों में मदद की है. केएल राहुल वनडे कप्तान के तौर पर ICC वर्ल्ड कप 2027 टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए कमाल दिखा सकते हैं. केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने अभी तक 94 ODI मैचों में 50.91 की औसत और 90.45 की स्ट्राइक रेट से 3360 रन बनाए हैं. केएल राहुल ने इस दौरान 8 शतक और 20 अर्धशतक ठोके हैं. ODI में अभी तक केएल राहुल का हाईएस्ट स्कोर 112 रन रहा है. ODI में केएल राहुल ने अभी तक 259 चौके और 76 छक्के लगाए हैं.


Comments