गरियाबंद : मन की बात की 133वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम छुरा नगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए देशभर में हो रहे नवाचार, प्रेरणादायक कार्य और सामाजिक पहल को राष्ट्रीय मंच मिलता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों नागरिकों से सीधे संवाद कर विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दे रहे हैं। यह कार्यक्रम केवल रेडियो शो नहीं, बल्कि जनजागरण और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का माध्यम है।
सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक रोहित साहू ने भी कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं और ‘मन की बात’ आम जनता को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी मंच बन चुका है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।


Comments