अक्षय खन्ना की फिल्म का आएगा सीक्वल? डायरेक्टर ने किया बड़ा इशारा

अक्षय खन्ना की फिल्म का आएगा सीक्वल? डायरेक्टर ने किया बड़ा इशारा

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का ट्रेंड चल रहा है और बीते दिनों संजय दत्त की फिल्म खलनायक का भी सीक्वल अनाउंस हो गया है। अब डायरेक्टर सुभाष घई ने भी अपनी सुपरहिट फिल्म ताल के सीक्वल की घोषणा कर दी है।  कुछ दिन पहले, सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की 'ताल' फिल्म की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, शांति या जुनून? दैवीय या कृत्रिम? आंतरिक सत्य या बाहरी भ्रम? यही है 'ताल' की कहानी - एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने का मैंने साहस किया। इसमें कोई खलनायक नहीं था और कोई हिंसा नहीं थी। क्या आज की पीढ़ी को यह कहानी पसंद आएगी? क्या यह फिर से उतनी ही यादगार बन सकती है? क्या हम आज 'ताल 2' बना सकते हैं? ये सवाल मेरे मन में हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पूरी हो गई फिल्म की स्क्रिप्टिंग

एचटी सिटी को दिए एक साक्षात्कार में सुभाष घई ने कहा,'दर्शक ही उस सवाल का जवाब देंगे जो मैंने अपनी पोस्ट में उठाया था। पिछले 15 सालों से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं 'ताल' दोबारा कब बनाऊंगा। आज की पीढ़ी भी मुझसे इसे दोबारा बनाने के लिए कहती है। हमने स्क्रिप्ट लगभग पूरी कर ली है, लेकिन इसे पर्दे पर उतारने के लिए शुद्धता की आवश्यकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'जब 'ताल' बनी थी, अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन नवोदित कलाकार थे, जबकि अनिल कपूर को एक स्टार के रूप में पेश किया गया था। एक सशक्त पटकथा और सही कलाकारों का चयन बेहद महत्वपूर्ण है।'

आज भी दिलों में बसी है ताल की कहानी

1999 में रिलीज हुई ‘ताल’ अपने दौर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इसके गाने आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं और सालों बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अब, ‘ताल 2’ को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं, ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद है कि सीक्वल एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू लेगा। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल निभाए थे। इस फिल्म के गानों पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था और सुपरहिट  रहे थे। आज भी इस फिल्म को अक्षय खन्ना के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। साथ ही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती से कमाल किया था। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments