कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच

कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच

कवर्धा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल कवर्धा में प्रतिमाह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर की कड़ी में शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र जाटव एवं चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में जिले के अलग अलग विकासखंडों से पहुंचे मरीजों ने अपनी जांच करवाई। इस दौरान कुल 25 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 13 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल थीं। जिसमें मेमोग्राफी मशीन के माध्यम से स्तन जांच, मुख कैंसर की जांच (ब्रश साइटोलॉजी) तथा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच (पैप स्मीयर) जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान 5 मरीज संभावित रूप से पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें आगे की उपचार प्रक्रिया से जोड़ा गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तूरे ने बताया कि शिविर में संभावित कैंसर मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित उपचार एवं नियमित फॉलोअप से जोड़ा गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि स्तन में गांठ, मुंह में अल्सर, लगातार खांसी, अत्यधिक थकान, वजन में कमी, खून की कमी, गले में गांठ, निगलने में कठिनाई एवं असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए समय पर जांच के माध्यम से रोग की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments