भक्त माता कर्मा जयंती पर गरजा विकास का संदेश, विधायक दीपेश साहू बोले— शिक्षा और एकता ही समाज की ताकत

भक्त माता कर्मा जयंती पर गरजा विकास का संदेश, विधायक दीपेश साहू बोले— शिक्षा और एकता ही समाज की ताकत

बेमेतरा।टेकेश्वर दुबे : बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेंगाभाठा में परिक्षेत्रीय साहू संघ दारगांव द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय भक्त माता कर्मा महोत्सव एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष नंदलाल साहू, ने की l  जबकि साजा विधायक ईश्वर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।  वही दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष लखन लाल साहू विशेष अतिथि के रूप मे शामिल हुए l कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विधायक श्री साहू ने माता कर्मा जी को नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।इस दौरान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच “लोक लोक बयार” के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण उदाहरण है कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं बुजुर्गों का भी मंच से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा आज केवल साहू समाज की नहीं, बल्कि पूरे समाज की आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं। उनका जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो एक आदर्श समाज का निर्माण संभव है। माँ कर्मा जी का जीवन हमें निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की सीख देता है। विधायक ने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

विकास कार्यों पर जोर

विधायक श्री साहू ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बेहतर समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शिक्षा पर विशेष जोर

शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा:
“मैं स्वयं एक शिक्षक रहा हूँ, इसलिए शिक्षा की शक्ति को भली-भांति समझता हूँ। सभी अभिभावकों से मेरा आग्रह है कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं, ताकि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। शिक्षा ही विकास की सबसे मजबूत नींव है।”

जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ दे रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। भूमिहीन मजदूर परिवारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना भी लागू की जा रही है।

स्वच्छता के लिए अपील

अपने संबोधन के अंत में विधायक ने स्वच्छता को लेकर विशेष अपील करते हुए कहा कि हमें अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से सकारात्मक सोच विकसित होती है, जो एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायक होती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फैलाएं और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राकेश साहू अमरदास साहू विधायक प्रतिनिधि किशुन साहू विधायक प्रतिनिधि उकेंद्र साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णा साहू भागवत साहू अकेश्वर साहू बिसेलाल साहू काशी राम साहू जोशी साहू लीला राम साहू गिरवर साहू मोहन लाल साहू शारदा साहू गिरधारी साहू किशन साहू ताराचंद साहू राम दयाल साहू मांगतू साहू चकेशवारी साहू कौशल्या साहू, थानेश्वर साहू, डामन साहू सहित समस्त साहू समाज के पदाधिकारी गण ग्रामवासी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे l








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments