EV मार्केट में MG Windsor का दबदबा कायम, मार्च 2026 की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों में शामिल

EV मार्केट में MG Windsor का दबदबा कायम, मार्च 2026 की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों में शामिल

 नई दिल्‍ली: देश में हर साल लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है, जिनमें अब इलेक्‍ट्रिक कारों का भी योगदान बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में किस EV की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 EV में किस निर्माता की कौन सी गाड़ी शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पहले नंबर पर रही MG Windsor EV

एमजी की ओर से भारत में विंडसर ईवी को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस गाड़ी की बीते महीने के दौरान सबसे ज्‍यादा मांग रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने इस ईवी की 4530 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 74 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दूसरे नंबर पर रही Mahindra XEV 9S

महिंद्रा की ओर से भी बेहतरीन फीचर्स के साथ XEV 9S की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की बीते महीने के दौरान 3254 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में आठ फीसदी की गिरावट आई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तीसरे नंबर पर रही Tata Punch EV

टाटा की ओर से पंच ईवी को भी ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की बीते महीने के दौरान 2871 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 171 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अगले नंबर पर रही Tata Nexon EV

टाटा की ओर से पंच के साथ ही नेक्‍सन को भी ईवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की 2405 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।

Top 5 में शामिल हुई Maruti eVitara

मारुति की ओर से पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई विटारा को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 2254 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 159 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments