नई दिल्ली: देश में हर साल लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है, जिनमें अब मोटरसाइकिल का भी योगदान बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में किस मोटरसाइकिल की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता की कौन सी मोटरसाइकिल शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hero Splendor की रही सबसे ज्यादा मांग
वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से स्प्लेंडर की बिक्री की जाती है। बीते वित्त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की सबसे ज्यादा मांग दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक इस अवधि के दौरान इसकी 37.27 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
दूसरे नंबर पर रही Honda Shine
होंडा की ओर से शाइन को भी 100 और 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की भी 19.87 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
तीसरे नंबर पर रही Bajaj Pulsar
बजाज की ओर से भारतीय बाजार में पल्सर की बिक्री की जाती है। यह मोटरसाइकिल भी कई सेगमेंट में ऑफर की जाती है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान इसकी 13.99 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में की गई है।
अगले नंबर पर रही Hero HF Deluxe
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से बजट सेगमेंट में हीरो एचएफ डीलक्स को भी ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की भी 10.12 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
Top 5 में शामिल हुई TVS Apache
टीवीएस की ओर से भी भारत में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपाचे सीरीज को भी कई सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की 5.71 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।


Comments