बंगाल जीत के दावों पर बघेल का वार, बोले— ‘BJP का ट्रैक रिकॉर्ड ही बता रहा सच’

बंगाल जीत के दावों पर बघेल का वार, बोले— ‘BJP का ट्रैक रिकॉर्ड ही बता रहा सच’

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बंगाल को लेकर पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन दांव उल्टा पड़ा था। भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हम लोगों को बीजेपी वाले एटीएम बोलते थे। ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम सब जगह बीजेपी एसबीआई बन गई है, सब मिलकर लूट रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

विधानसभा के विशेष सत्र पर उठाए सवाल

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि अनुमति लेकर सत्र बुलाया गया है, लेकिन उसमें क्या लिखा है? क्या इसमें निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है, यह सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि आज लोकसभा में कोई प्रस्ताव पारित होता है, तो क्या उसका प्रभाव यहां भी होगा? क्या यह टकराव नहीं है या सहमति है?

उन्होंने आगे कहा कि जो घटनाएं हो चुकी हैं, पहली बात यह है कि सरकार तीन बिल लेकर आई थी और तीनों बिल गिर गए। क्या इस पर चर्चा हो सकती है? पहले यह बताएं क्या केंद्र के विषय में राज्य में चर्चा हो सकती है?








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments