छत्तीसगढ़ में तपिश से लोगों का बुरा हाल, रात का तापमान भी बढ़ा रहा परेशानी

छत्तीसगढ़ में तपिश से लोगों का बुरा हाल, रात का तापमान भी बढ़ा रहा परेशानी

रायपुर :करीब तीन साल बाद राजधानी में इस बार गर्मी का लंबा दौर चल रहा है. पिछले 16 दिन से यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम नहीं हुआ है. दिन की तेज धूप के बाद रात में भी चार डिग्री के ज्यादा तापमान से लोगों को गर्मी सहनी पड़ रही है. राज्य के मध्य इलाके में अभी भी लू के हालात बने हुए हैं.  प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया.

सोमवार को हवा की दिशा में हुए बदलाव की वजह से जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई. जगदलपुर समेत बस्तर में हालात सामान्य रहे, मगर मध्य इलाका गर्मी से झुलसता रहा. मौसम वेधशाला लालपुर में पिछले दो दिन से 44-45 डिग्री की भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे सोमवार को थोड़ी राहत मिली. यहां छाए हल्के बादल और हवा की गति सामान्य से अधिक होने की वजह से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट हुई.  

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक 28 अप्रैल को मुख्यतः साफ आकाश, और दोपहर या शाम तक आंशिक मेघमय होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments