राजधानी रायपुर फिर दहली! बदमाशों ने 16 साल के किशोर को उतारा मौत के घाट

राजधानी रायपुर फिर दहली! बदमाशों ने 16 साल के किशोर को उतारा मौत के घाट

रायपुर: रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात से दहल उठी है. बदमाशों ने 16 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कुश बाघ के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने के घेराव कर दिया है. 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ आरोपियों ने दो नाबलिगों पर चाकू से प्राणघातक वार कर दिया. इसमें कुश बाघ की मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग साथी भी हमले में घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि काशीराम  सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल का अस्पताल में इलाज जारी है.

घटना के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घेराव कर दिया और न्याय की मांग करने लगे. इस बीच डीएसपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू थाने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की गई. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

थाना प्रभारी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंचशील नगर के पास जोगी मोहल्ला में सोमवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच की यह घटना है. एक नाबालिग की चाक़ू से हत्या कर दी गई है. उसके एक और साथी पर भी हमला हुआ है. सिविल लाइन थाना में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी. संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. वारदात को अंजाम देने में 4 लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनसे पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद भी स्पष्ट हो सकेगा कि घटना का क्या कारण था.  








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments