बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल की वजह से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस पंजाब किंग्स (PBKS) की मालकिन हैं और मैच के बाद अक्सर मैदान से ऐसी तस्वीरें आती हैं जिन्हें देखकर फैंस उनके कायल हो जाते हैं.कभी वो टीम के साथ सेल्फी लेती दिखती हैं तो कभी ऐसी स्माइल देती हैं कि उनकी डिंपल के लाखों दीवाने बन जाते हैं.
एक्ट्रेस अब सनी देओल के साथ फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाली हैं. लंबे समय बाद वो बड़े पर्दे पर दिखेंगी. लेकिन फिल्मों में ना दिखाई देने के बावजूद एक्ट्रेस आईपीएल की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं. आज आपको बताते हैं कि प्रीति जिंटा ने आईपीएल टीम में कितनी इन्वेस्टमेंट किया है और उस टीम से हर सीजन में उन्हें कितनी इनकम होती है.
पंजाब किंग्स में प्रीति जिंटा ने कितने करोड़ का किया इन्वेस्टमेंट?
IPL टीम पंजाब किंग्स 2008 में लॉन्च हुई थी. प्रीति जिंटा 2008 में को-ओनर बनी थीं. 2008 में ये टीम 76 मिलियन डॉलर में खरीदी गई थी. 2008 में प्रीति ने 35 करोड़ रुपये इस टीम में इंवेस्ट किए थे. बॉलीवुड शादी के मुताबिक, ये इंवेस्टमेंट बढ़कर 350 करोड़ हो गई है. वहीं 2022 में टीम की वैल्यू बढ़कर 925 मिलियन डॉलर हो गई है.
पंजाब किंग्स से कितना कमाती हैं प्रीति जिंटा?
प्रीति जिंटा को अपनी इस स्मार्ट इंवेस्टमेंट का अच्छा प्रॉफिट मिल रहा है. आईपीएल टीम के मालिकों को 80 परसेंट तक हिस्सा मिलता है. टीम के मालिक स्पॉन्सरशिप से भी कमाई करते हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आईपीएल के अलावा कहां से होती है इनकम?
आईपीएल के अलावा प्रीति जिंटा ने कई प्रॉपर्टीज में भी इंवेस्ट किया हुआ है. उनका पाली हिल्स में 17 करोड़ का एक अपार्टमेंट है. इसके अलावा उन्होंने होमटाउन शिमला में भी इंवेस्ट किया है. वहां उन्होंने 7 करोड़ का घर खरीदा था.
प्रीति ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मुताबिक, प्रीति एक ब्रांड एंडोर्स करने का डेढ़ करोड़ से 2 करोड़ तक चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति जिंटा की नेटवर्थ 183 करोड़ है.
सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा की फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म
फिल्मों की बात करें तो प्रीति जिंटा को अब फिल्म 'लाहौर 1947' में देखा गया जाएगा. इस फिल्म के जरिए प्रीति बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. फिल्म में वो सनी देओल के अपोजिट रोल में दिखेंगी. फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है. फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.


Comments