हाई कोलेस्ट्रॉल बनाम हाई ब्लड प्रेशर: दिल के लिए कौन ज्यादा खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट राय

हाई कोलेस्ट्रॉल बनाम हाई ब्लड प्रेशर: दिल के लिए कौन ज्यादा खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट राय

दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अगर कुछ सेकेंड के लिए भी दिल धड़कना बंद कर दे तो यह हमारे लिए जानलेवा होता है। दिल एक सेकेंड के लिए भी रुके बिना काम करती है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल इसके काम करने के तरीके पर बुरा असर डाल सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल दोनों ही स्थितियों को दिल की सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। एक तरफ कोलेस्ट्रॉल नसों के अंदर गंदगी को इकट्ठा करके उन्हें जमा कर देता है तो वहीं दूसरी ओर हाई ब्लड प्रेशर नसों की दीवारों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए इस लेख में हम , Sr. Consultant- Interventional Cardiology, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर में से क्या दिल के लिए ज्यादा खतरनाक होता है?

हाई ब्लड प्रेशर का हार्ट हेल्थ पर असर

डॉ. संजय भट्ट का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर में ब्लड धमनियों की दीवारों पर लगातार ज्यादा प्रेशर पड़ता है। यह दबाव समय के साथ धमनियों को सख्त और कमजोर बना देता है। हाई ब्लड प्रेशर का सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ता है, क्योंकि दिल को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर अक्सर बिना किसी साफ लक्षणों के धीरे-धीरे दिल को नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हाई कोलेस्ट्रॉल का दिल की सेहत पर असर

डॉ. संजय भट्ट ने बताया कि हाई कोलेस्ट्रॉल, खासकर खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों के अंदर चर्बी के जमाव का कारण बनता है। इस प्रक्रिया को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है, जिससे धमनियां सिकुड़ जाती हैं और ब्लड फ्लो में रुकावट आ सकती है। जब यह जमाव ज्यादा हो जाता है, तो अचानक की समस्या बन सकती है, जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे विकसित होती है, लेकिन इसके नतीजे बहुत गंभीर हो सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी एक साथ होने पर दिल पर असर

डॉ. संजय भट्ट के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल दोनों होते हैं, तो दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर धमनियों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि हाई कोलेस्ट्रॉल उन धमनियों में जमा होकर उन्हें ब्लॉक करता है। इन दोनों समस्याओं के कारण दिल की बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी: क्या ज्यादा खतरनाक है?

डॉ. संजय भट्ट का कहना है कि अगर हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की तुलना की जाए तो हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा माना जाता है क्योंकि यह बिना किसी लक्षण के तेजी से दिल को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, हाई कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे दिल की समस्याओं को बढ़ाता है, लेकिन अचानक गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए, दोनों ही खतरनाक होते हैं, लेकिन हाई बीपी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

डॉ. संजय भट्ट का कहना है कि हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल, इन दोनों ही स्थितियों को कंट्रोल करना और दिल की सेहत को बेहतर रखना आसान हो सकता है। इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  1. संतुलित आहार लें
  2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
  3. स्मोकिंग करने से बचें
  4. तनाव को मैनेज करने के लिए मेडिटेशन करें
  5. नियमित रूप से शरीर की जांच करवाएं
  6. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें

निष्कर्ष

दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर दोनों ही स्थितियों को नजरअंदाज न करें। इसके साथ ही हेल्दी लाइफ और डाइट फॉलो करने से दिल की सेहत को बेहतर रखने, कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने और हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments