आज की हलचल : सीजीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम आज जारी होंगे,साय कैबिनेट की बैठक आज, जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे CM,पढ़े और भी ख़बरें

आज की हलचल : सीजीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम आज जारी होंगे,साय कैबिनेट की बैठक आज, जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे CM,पढ़े और भी ख़बरें

रायपुर :सीजीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम आज जारी होंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे. इसके बाद सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर देख सकते हैं.

कैबिनेट बैठक आज 

रायपुर. साय कैबिनेट की बुधवार को बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में यह बैठक होगी, जिसमें विधानसभा के विशेष सत्र समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा संभव है. वहीं कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है. बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सीएम साय का आज का कार्यक्रम 

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न बैठकें करेंगे. 10:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 11:30 से शुरू होने वाली मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी.  बैठक के बाद मंत्रालय से 10,12 वी की रिजल्ट जारी करेंगे. इसके बाद वह 3:30 बजे से 4:30 बजे तक छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे. वहीं शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक कार्यालयीन कार्य और आरक्षित समय निर्धारित है. शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय से निवास के लिए होंगे रवाना. 

विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 

रायपुर. विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस आज रणनीति बनाएगी. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. जिसकी अध्यक्षता नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे. संगठन के बड़े नेता भी विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे. 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments