रायपुर : छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 10वीं-12वीं का परीणाम घोषित कर दिया है। टाॅपरों की लिस्ट भी जारी की गई है। रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है।मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देख सकते है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
ऐसे करें चेक
सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।अब आपके सामने दो विंडो दिखाई देगा। पहले में CGBSE Higher Secondary Result 2026 और दूसरे विंडो पर CGBSE High School Result 2026 लिंक शो करेंगा।
दोनों में से एक लिंक क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा।
अब इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
परिणाम आते ही आप इसे डाउनलाड या फिर प्रिंट ले सकते हैं।
बता दें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। हालांकि हिंदी का पेपर लीक होने के कारण यह 10 अप्रैल को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। इसी वजह से इस बार रिजल्ट जारी करने में देरी हुई। वहीं, इस बार बोर्ड परीक्षा 10वीं में इस बार 3.21 लाख परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.42 लाख छात्र शामिल हुए थे।


Comments