रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला : वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला : वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आमानाका क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता एवं अनाचार किए जाने की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जांच के दौरान पुलिस ने वायरल वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी की पहचान हमीउद्दीन (70 वर्ष) पिता शेर अली, मूल निवासी ग्राम सोन वर्षा, थाना कुल्हाई, जिला महाराजगंज (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई। वर्तमान में आरोपी डूमर तालाब स्थित तिवारी कॉलोनी, थाना आमानाका क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments