एनएमडीसी सीएसआर के तहत नि:शुल्‍क चिकित्‍सा जांच शिविर

एनएमडीसी सीएसआर के तहत नि:शुल्‍क चिकित्‍सा जांच शिविर

अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल : किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स के श्री रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन एवं श्रीमती के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में नैगम सामाजिक दायित्‍व के तहत परियोजना के आसपास के आदिवासी ग्रामीणों को उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसी तारतम्‍य में परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत नि:शुल्‍क चिकित्‍सा जांच शिविर लगाकर ग्राम पंचायत समलवार, ग्राम पंचायत चोलनार, ग्राम पंचायत कलेपाल, ग्राम पंचायत कोड़ेनार, ग्राम पंचायत टिकनपाल, ग्राम पंचायत बेनपाल के आदिवासियों के लिए नि:शुल्‍क खून जांच, ब्‍लडप्रेशर, मलेरिया जांच, खांसी, सर्दी एवं बुखार आदि बीमारियों की जांच की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

 इसी क्रम में दिनांक 27.4.2026 को ग्राम कोड़ेनार में एवं दिनांक 28.4.2026 ग्राम पंचायत कलेपाल और टिकनपाल के सामुदायिक भवन में आदिवासियों के लिए नि:शुल्‍क चिकित्‍सा जांच शिविर आयोजन हुआ। मेडिकल जांच टीम में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी, डा.एम.वी.लाल, उप मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डा.अमृता श्रीवास्‍तव, उप मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डा.खुशबू श्रीवास्‍तव, उप मुख्‍य चिकित्सा अधिकारी डा.प्रशांत सिंगदिलवार ने ग्रामवासियों की स्‍वाथ्‍य जांच की। 

इस नि:शुल्‍क चिकित्‍सा जांच शिविर के दौरान श्री विवेक कुमार रक्‍शा, प्रबंधक (सीएसआर), श्री एस.आर. गावडे, प्रबंधक (सीएसआर), सुश्री कुनामी हंसदा, सहा.प्रबंधक (मानव संसासधन), मेल नर्स सुनील कुमार एवं महिला नर्स कुमारी सुजीता कुंजाम, ग्राम कोड़ेनार की सरपंच श्रीमती मीना मंडावी, ग्राम बेनपाल के वन समिति सचिव श्री सुशील कुंजाम, कलेपाल के सरपंच पति श्री गोविंद गावड़े, ग्राम टिकनपाल के सरपंच पति श्री बुधराम ताती सहित सीएसआर विभाग के मधुसूदन मंडल एवं विभिन्‍न ग्रामों के आदिवासी ग्रामीण व बच्‍चे भारी संख्‍या में उपस्थित थे। डाक्‍टर्स जांच उपरांत आदिवासी ग्रामीणों को नि:शुल्‍क दवाई प्रदान की गई।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments