रनों की बरसात कर वैभव सूर्यवंशी ने छीनी ऑरेंज कैप, बड़े-बड़े स्टार रह गए पीछे

रनों की बरसात कर वैभव सूर्यवंशी ने छीनी ऑरेंज कैप, बड़े-बड़े स्टार रह गए पीछे

 IPL 2026 में अब एक नया सितारा सबसे ऊपर चमक रहा है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए कमाल कर दिया। वैभव ने महज 16 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस तरह वैभव मौजूदा सीजन में 400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया, जबकि केएल राहुल भी एक पायदान नीचे खिसक गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आपको जानकर हैरानी होगी कि वैभव अब IPL के एक सीजन में सबसे कम गेंदों पर 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। वैभव इस सीजन रन मशीन बनकर उभरे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मजबूत दावेदारी पेश की।

IPL सीजन में सबसे कम गेंदों में 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 167 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 188 - आंद्रे रसेल (2019)
  • 195 - अभिषेक शर्मा (2024)
  • 197 - निकोलस पूरन (2025)
  • 200 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)

28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराते हुए बड़ा कमाल किया। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराने वाली टीम बन गई।

टॉप-3 की जंग हुई और कड़ी

इस जीत के बावजूद पंजाब किंग्स 13 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, लेकिन उनकी बढ़त अब कम हो गई है। राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों में 12 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जिससे टॉप-3 के बीच अब सिर्फ 1 पॉइंट का अंतर रह गया है। IPL 2026 में अब हर मैच के साथ प्लेऑफ की रेस और रोमांचक होती जा रही है, लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा एक ही नाम की है वैभव सूर्यवंशी, जो बल्ले से आग उगलते हुए ऑरेंज कैप पर राज कर रहे हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments